
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
आज कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर लाल पुल के पास सहारनपुर रोड से दिनांक 29-04-2026 की सांय एक संदिग्ध वाहन होडा जैज कार संख्या: यू0के0-08-क्यू-7125 को रोककर चैक किया गया तो वाहन की तलाशी के दौरान वाहन चालक द्वारा अपना नाम पारितोष मनचंदा पुत्र स्व0 दीनदयाल बताया गया। अभियुक्त की जामा तलाशी में अभियुक्त के पास से 26.80 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य 08 लाख रू0 से अधिक) बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्व *कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-269/ 2026 धारा-8/21/60 एनडीपीएस एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में आपरेशन प्रहार लगातार प्रचलित है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* पारितोष मनचंदा पुत्र स्वर्गीय दीन दयाल मनचंदा निवासी म0नं0-88, बहुगुणा कॉलोनी अजबपुर खुर्द थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 35 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
1-26.80 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य 08 लाख रू0 से अधिक)
2-होंडा जैज कार: यू0के0-08-क्यू-7125
3-एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
*पुलिस टीम*
1-निरीक्षक विनोद सिंह गुंसाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून
2-उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली पटेलनगर देहरादून
3-उ0नि0 विनोद कुमार
4-हे0कानि0 सुशील कुमार
5-का0 प्रवीण कुमार
6-का0 नितिन सैनी

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री