
झुग्गी झोपडियों/मलीन बस्तियों में नशे के कारोबार के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा नशा तस्करों की धरपकड हेतु आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाये जाने के संबंध में सभी अधिनस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया गया। इसी क्रम में आज दिनाँक 14/07/2025 को भारी बारिश के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरते हुए कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मद्रासी कॉलोनी तथा पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत ब्रह्मपुरी में पुलिस की आकस्मिक चेकिंग का जायजा लिया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस बल के साथ मद्रासी कॉलोनी तथा ब्रह्मपुरी क्षेत्र का भ्रमण कर नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया, साथ ही मलिन बस्तियों, थाना क्षेत्र में सुनसान स्थानों/ खंडरो आदि जगहों पर नशा करने वालो तथा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तो की धरपकड़ हेतु नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पूर्व के मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त रहे नशा तस्करों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने तथा नशे के काले कारोबार में सक्रिय अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उनकी अवैध सम्पति को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।

More Stories
SSP हरिद्वार के नेतृत्व मे मंगलौर पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा,करीब ₹80 लाख से अधिक के साइबर फ्रॉड में एक आरोपी को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी लॉटरी लगने का झांसा देकर लोगों को बनाता था साइबर ठगी का शिकार. !
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में देहरादून पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, जनसुनवाई में 25 से अधिक मामले प्राप्त, अधिकांश घरेलू हिंसा से संबंधित; पुलिस एवं संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश* *महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने का किया आह्वान*
बदरीनाथ से देहरादून आ रहा ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दुर्घटना मे चालक सहित 6 यात्रियों क़ी मौत, चेतावनी के बाद भी जबरदस्ती भारी थी हेलीकाप्टर ने उड़ान,