राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत भदूली गांव में चोरों ने एक बंद घर के ताले तोड़कर 36 हजार रुपए की नगदी समेत तीन लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे भवन स्वामी ने मामले में राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम भदूली निवासी सेवानिवृत्त तहसीलदार आरपी जोशी ने पटवारी सर्किल तलाई-2 के राजस्व उपनिरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि ग्रामीणों ने गत छह मई को उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके बंद घर के ताले टूटे हुए हैं। वह गांव पहुंचे तो देखा कि उनके तीन कमरों के ताले टूटे हुए थे। साथ ही चोरों ने कमरों में रखे बक्शे, अटैची समेत अन्य सामान खंगाला हुआ था। बताया कि चोर खेत की रजिस्ट्री समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज, 36 हजार रुपये नकदी समेत करीब तीन लाख के बर्तन व अन्य सामान चोरी कर ले गए ।

More Stories
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही* *बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार !
उत्तराखंड की उधमसिंह नगर पुलिस ने ऑटो मोबाइल शॉप मे सेंध मारने वाले बरेली निवासी इकराम को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा मे चुराया गया सामान किया बरामद !
तोल्यू डाडां रिखणीखाल के पास हुई बस दुर्घटना, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला बाहर, दुर्घटना मे घायल चार लोगो को उपचार के लिए भेजा अस्पताल !