
आज दिनांक 10.03. 2026 को डायल 112 के माध्यम से थाना रिखणीखाल पर सूचना प्राप्त हुई कि तोल्यू डाडां, रिखणीखाल के पास एक बस सड़क पर पलट गई है, जिसमें कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है। सूचना प्राप्त होते ही थाना रिखणीखाल पुलिस तत्काल माय फोर्स के मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि GMOU की बस संख्या UK12 PB-0179 सड़क पर पलटी हुई थी। बस में लगभग 15 यात्री सवार थे।
पुलिस द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार देने के पश्चात 108 एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। घटना में सभी यात्रियों को साधारण चोटें आई हैं तथा सभी की स्थिति सामान्य है।
*घायल व्यक्तियों के नाम व पते*
1. सरला देवी पत्नी श्री चंद्र मोहन सिंह, उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम उम्मेदु बाखल, तोल्यू डाडां, रिखणीखाल।
2. विद्या देवी पत्नी श्री विक्रम सिंह, उम्र 81 वर्ष, निवासी उम्मेदु बाखल, तोल्यू डाडां, रिखणीखाल।
3. विमला देवी पत्नी श्री मदन सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी उम्मेदु बाखल, तोल्यू डाडां, रिखणीखाल।
4. शिल्पा देवी पत्नी श्री विजय पाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी उम्मेदु बाखल, तोल्यू डाडां, रिखणीखाल।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
उधमसिंह नगर पुलिस ने अवैध हथियारों और फर्जी लाइसेंस के नेटवर्क पर किया कड़ा वार, अवैध शास्त्र और फर्जी लाइसेंस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से दो अवैध हथियार और कारतूस किये बरामद.!