राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने वन विभाग और एनडीआरएफ के कार्मिकों के साथ जंगलों में लग रही आग को रोकने के लिए बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर वनाग्नि की ज्यादा घटनाएं हो रही हैं वहां एनडीआरएफ की तैनाती करने का निर्णय भी लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले कई दिनों से जंगलों में लगी आग बारिश होने से नियंत्रित हुई है। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग फिर से देखने को मिलती है तो वन विभाग के अलावा एनडीआरएफ की तैनाती की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में एनडीआरएफ उधम सिंह नगर की तैनाती की गई है।उन्होंने यह भी कहा कि बारिश से पूर्व तीन दिन तक वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली गई। वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा जंगलों के उच्च स्थानों में लगी आग बुझाई गई। कहा कि बारिश होने के बाद जनपद के अंतर्गत वनाग्नि घटना की सूचना नहीं है। हालांकि वन विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य द्वारा निरंतर रूप से जंगलों में गश्त भी की जा रही है। इस दौरान आग के प्रकोप को रोकने के लिए एनडीआरएफ के कार्मिकों ने अपने अनुभव को साझा किया और जिला प्रशासन के साथ मिलकर वनाग्नि घटनाओं को रोकने की बात कही।
बैठक में डीएफओ गढ़वाल स्वन्पिल अनिरूद्व, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी व एनडीआरएफ के कार्मिक मौजूद थे।

More Stories
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!