
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास ) द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सह केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार, चिराग पासवान ने राजधानी मे युवाओं और बुजुर्गो के बीच अपने कुशल व्यवहार और अपने मजबूत कंधो पर विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है इस अवसर पर चिराग पासवान ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विशाल ठाकुर अपने नेतृत्व, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर उत्तराखण्ड में पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेंगे।उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि विशाल ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी उत्तराखण्ड में जन-जन तक अपनी नीतियों और विचारधारा को पहुँचाते हुए संगठन को सशक्त बनाने का कार्य करेगी।पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विशाल ठाकुर को शुभकामनाएँ दी हैं और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।


More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
उधमसिंह नगर पुलिस ने अवैध हथियारों और फर्जी लाइसेंस के नेटवर्क पर किया कड़ा वार, अवैध शास्त्र और फर्जी लाइसेंस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से दो अवैध हथियार और कारतूस किये बरामद.!