
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
कोतवाली पटेलनगर की आईएसबीटी पुलिस चौकी ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया आरोपी दुपहिया वाहनों के ताले को चुटकीयों मे तोड़ कर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देता था प्राप्त जानकारी के अनुसार
दिनांक 23/02/2026 वादी हरी सिंह निवासी संगम विहार जीएमएस रोड जनपद देहरादून की एक ई- एफआईआर अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी स्कूटी संख्या Uk07AJ9904 को चोरी किये जाने सम्बन्ध में कोतवाली पटेलनगर पर प्राप्त हुई, जिस पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-158/2026 धारा 303(2)बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वाहन चोरी की घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गौए निर्देशों पर कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फूटजो को चैक करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हुये घटना में शामिल अभियुक्त वसीम अली पुत्र फरमान अली को दिनाँक 10-03-2026 को आर्मी ग्राउण्ड पटेलनगर से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी UK07AJ9904 रंग सफेद बरामद की गयी।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
वसीम अली पुत्र फरमान अली निवासी वन विहार, मेहुँवाला, जनपद देहरादून, उम्र- 23 वर्ष।
*बरामदगी विवऱण :-*
स्कूटी UK07AJ9904 रंग सफेद
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 आशीष कुमार, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
2- का0 विवेक राठी
3-का0 प्रदीप कुमार

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
उधमसिंह नगर पुलिस ने अवैध हथियारों और फर्जी लाइसेंस के नेटवर्क पर किया कड़ा वार, अवैध शास्त्र और फर्जी लाइसेंस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से दो अवैध हथियार और कारतूस किये बरामद.!