उत्तराखंड में यहाँ अध्यापक पर छात्रा से अभद्रता का आरोप, मुकदमा दर्ज- टीचर पर एक हफ्ता लगातार मैसेज भेजने का आरोप……
देहरादून: अध्यापिका ने इस बारे में उप प्रधानाचार्य से बात की। उप प्रधानाचार्य ने कहा कि इस बारे में 15 अगस्त के बाद बात करेंगे। बेटी ने घर पर बताया कि अध्यापक लगातार परेशान कर रहा है। जब इस बारे में प्रधानाचार्य से बात करने की कोशिश की तो स्टाफ ने मोबाइल नंबर देने से मना कर दिया।
नौंवी कक्षा में पढ़ रही छात्रा के साथ अभद्रता के मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपित अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि पुत्री क्षेत्र के ही एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उनकी पुत्री को अध्यापक अंकित एक सप्ताह से मैसेज भेज रहा था। 15 अगस्त को पुत्री स्कूल गई थी तो अंकित ने बदतमीजी करने की कोशिश की। डरी-सहमी बेटी ने अध्यापिका से शिकायत की।
अध्यापिका ने इस बारे में उप प्रधानाचार्य से बात की। उप प्रधानाचार्य ने कहा कि इस बारे में 15 अगस्त के बाद बात करेंगे। बेटी ने घर पर बताया कि अध्यापक लगातार परेशान कर रहा है। जब इस बारे में प्रधानाचार्य से बात करने की कोशिश की तो स्टाफ ने मोबाइल नंबर देने से मना कर दिया। किसी तरह से जब शिकायत प्रधानाचार्य तक पहुंचाई तो लिखित शिकायत लेकर आने को कहा
आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य भी अध्यापक का पक्ष ले रहे हैं। थक हारकर एमडी से बात करने की कोशिश की तो मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


More Stories
धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित चल रहा शातिर अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में
पौड़ी की कोटद्वार पुलिस ने दिल्ली से आकर बंद घरो को निशाना बनाने वाले शातिर चोर आरिफ को किया गिरफ्तार,गिरफ्तार आरोपी पर पुलिस ने 5 हज़ार का घोषित किया हुआ था ईनाम,पकडे गये आरोपी के चार साथियो को पुलिस पहले ही भेज चुकी हो जेल.!
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पवार ने विधायक निधि के काम कि खोली पोल,विधायक निधि से होने वाले कामों मे मानको की अनदेखी का लगाया गंभीर आरोप, विधायक और ठेकेदार मिलकर जनता के पैसे कि कर रहे बंदर बाँट -अमित पंवार