August 29, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पौड़ी की कोटद्वार पुलिस ने दिल्ली से आकर बंद घरो को निशाना बनाने वाले शातिर चोर आरिफ को किया गिरफ्तार,गिरफ्तार आरोपी पर पुलिस ने 5 हज़ार का घोषित किया हुआ था ईनाम,पकडे गये आरोपी के चार साथियो को पुलिस पहले ही भेज चुकी हो जेल.!

राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार

दिनांक 02.07.2026 को उमेश चंद बमोला, निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि जून की छुट्टियों के दौरान वह अपने परिवार सहित अपने पैतृक गांव गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से नगदी एवं आभूषण चोरी कर लिए गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में तत्काल मु0अ0सं0-145/2026, धारा 305 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना के अनावरण के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक पूछताछ करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसके साथ ही तकनीकी संसाधनों एवं सर्विलांस से प्राप्त महत्वपूर्ण इनपुट का विश्लेषण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में लगातार जानकारी एकत्रित की गई। जिनके आधार पर चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान करते हुए दिनांक 06.07.2026 को उक्त चोरी की घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों (मोहित, निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, कासिफ उर्फ नन्हे, निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश, आमिर, निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश तथा आसिफ उर्फ अमन, निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान उक्त चोरी की घटना में इनके मुख्य साथी अभियुक्त मो0 आरिफ, निवासी दिल्ली का नाम प्रकाश में आया, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

 

फरार अभियुक्त मो0 आरिफ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा उसके संभावित ठिकानों एवं मस्कन पर लगातार दबिशें दी गईं, लेकिन अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के शातिर किस्म का होने तथा लगातार फरार रहने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। इसके उपरांत भी पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास करते हुए उसके संबंध में विभिन्न माध्यमों से जानकारी एकत्रित की जा रही थी।फरार अभियुक्त मो0 आरिफ द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने में अपनी कार का प्रयोग किया गया था, जिसे पुलिस द्वारा पूर्व में ही कब्जे में लिया जा चुका था। इसी क्रम में दिनांक 29.08.2026 को अभियुक्त मो0 आरिफ अपनी कार को छुड़ाने के उद्देश्य से कोटद्वार आने की सूचना पुलिस टीम को मिली, सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए इनामी वांछित अभियुक्त मो0 आरिफ, निवासी दिल्ली को कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*

मो0 आरिफ पुत्र मोहम्मद नन्हे निवासी ब्रह्मपुरी थाना न्यू उस्मान पुर दिल्ली

You may have missed

Share