देहरादून
वादी संजय कुमार पुत्र श्री धर्मवीर सिंह निवासी बेरी झज्जर हरियाणा नें दिनांक 19/07/2026 को थाना सेलाकुई पर तहरीर दी कि उनके स्टोन क्रशर में अकाउंटेंट का कार्य करने वाले अरुण कुमार द्वारा वादी के स्टोन क्रेशर के पेमेण्ट को फर्म/ खाते मे न डालकर अपने निजी खाते मे डालकर 15 लाख की हेरा फेरी कर उक्त रकम को हडप कर फरार हो गया है। तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0-98/26 धारा-316(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस बनाम अरुण कुमार पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिए गए, निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त के सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी गई साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। दिनाक : 28-08-26 को मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के भाऊवाला क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा
दिनांक 28-08-2026 को नामजद अभियुक्त अरुण कुमार को भाऊवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- अरुण कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी शाकुम्भरी देवी रोड, शिव मन्दिर, बेहट, सहारनपुर (उ0प्र0) हाल निवासी भाऊवाला थाना सेलाकुई,देहरादून उम्र 38 वर्ष ।
*पुलिस टीम*
1- म0उ0नि0 शशि राणा
2- अ0उ0नि0 उमेद सिह
3- कानि0 संजीत कुमार

More Stories
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार, 5 करोड़ क़ी रंगदरी और जान से मारने क़ी धमकी का लगा आरोप, उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी मामले रही है काफ़ी चर्चित.!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री ने अपने इष्टदेव से प्रदेश वासियो क़ी खुशहाली क़ी कि कामना, अपने बचपन क़ी मुँहबोली दादी से लिया आशीर्वाद !
STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट ने की बड़ी कार्रवाई, STF क़ी *किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद, झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखण्ड में ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में थे पकडे गए आरोपी,STF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के सम्बन्ध में जुटाई जा रही है जानकारी।