August 29, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर कि खतौली पुलिस ने हत्या के आरोप मे दो सगे भाइयो को 40 घंटो मे ही खिला दीं जेल कि हवा, मृतक ने बाप कि बेइज़ती कि तों आरोपियों ने चाकू घोप घोप कर उतार दिया था मौत के घाट., हत्या मे शामिल एक और आरोपी कि तलाश मे पुलिस कि छापेमारी लगातर जारी !

 

मुज़फ्फरनगर कि थाना खतौली पुलिस ने हत्या के मामले का मात्र 40 घण्टे के अन्दर खुलासा करते हुए हत्या के आरोप मे दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों कि निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26.08.2026 को वादी जलीम पुत्र वसीर निवासी मौ0 नई आबादी थाना खतौली द्वारा तहरीर देते हुए बताया कि अभियुक्त सरताज उर्फ कल्लू व उसके लडकों द्वारा वादी के पुत्र सरदार आलम की हत्या कर दी गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पर मु0अ0सं0 268/2026 धारा 103(1), 191(2), 191(3), 190, 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी। गठित टीम द्वारा दिनांक 28.08.2026 को 02 अभियुक्तों को बालाजीपुरम के सामने गंगनहर पटरी से गिरफ्तार किया गया तथा निशादेही से आलाकत्ल एक अदद चाकू ( सब्जी काटने वाला) बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-*

*1.* सालिम पुत्र सरताज उर्फ कल्लू निवासी मौ0 काजियान कस्बा व थाना खतौली जिला मु0नगर उम्र 24 वर्ष

*2.* शाहबेज उर्फ जादू पुत्र सरताज उर्फ कल्लू निवासी मौ0 काजियान कस्बा व थाना खतौली जिला मु0नगर उम्र 29 वर्ष

 

*बरामदगी का विवरण-*

▪️ 01 आलाकत्ल चाकू (अभियुक्त सालिम उपरोक्त की निशादेही से बरामद)

आरोपी सलीम ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक सरदार आलम द्वारा दिनांक 26.08.2026 को मेरे पिता सरताज उर्फ कल्लू के साथ गाली गलौच, हाथापाई व उनकी बेईजत्ती की गयी थी। इस बात का बदला लेने के लिए मैने अपने पिता सरताज उर्फ कल्लू व भाई शाहजेब उर्फ जादू, शादाब एवं दोस्त संदीप जाट पुत्र अजयपाल निवासी भैंसी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर के साथ सरदार आलम की हत्या की योजना बनायी और जैसे ही हमें सरदार आलम सोनू की दुकान के पास मिला तो हमने उसके साथ मारपीट की गयी और मेरे द्वारा उसपर चाकू से कई वार किये गये थे।

थाना खतौली पुलिस द्वारा हत्या में शामिल अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित है तथा अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1.प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।

2.व0उ0नि0 राजकुमार बालियान थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।

3.उ0नि0 संजय तोमर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।

4.है0का0 विकास कुमार सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर ।

5.है0का0 641 मुनीश शर्मा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।

6.है0का0 227 महेन्द्र सिंह थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।

7.का0 1408 अजीत सिंह थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।

8.का0 30 विवेक कुमार थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।

 

You may have missed

Share