
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देश के कई हिस्सों में कोविड संक्रमण के मामलों को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की ओर से राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें कोविड संक्रमितों की जांच बढ़ाने और निगरानी प्रणाली (सर्विलांस) को मजबूत करने के निर्देश शामिल हैं।स्वास्थ्य सचिव के निर्देशों में यह भी कहा गया है कि सभी अस्पतालों को कोविड के लक्षणों वाले मरीजों की पहचान कर तुरंत टेस्ट कराना होगा, ताकि समय रहते संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके। इसके अलावा सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग को एक्टिव सर्विलांस टीम तैनात करने के लिए कहा गया है। संक्रमित मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की निगरानी पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है।केंद्र ने भी राज्य को निर्देश दिए हैं कि वे कोविड की स्थिति पर नजर बनाए रखें और जरूरी कदम उठाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश के कई राज्यों में कोविड के नए मामले दर्ज किए जा रहे है, जिसे लेकर केंद्र और राज्य सरकारें सक्रिय हो गई हैं।

More Stories
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में गिरफ्तार लोगों को न्यायालय से मिली जमानत, क़ानून व्यवस्था बनाये रखने और सरकार की निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई से सभी पक्ष संतुष्ट
रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को मिली नई गति, डीएम डॉक्टर आशीष चौहान ने गठित कराई टास्कफोर्स; गठित टीम से 7 दिन में मांगा विस्तृत एक्शन प्लान;रिस्पना नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा एक व्यापक पर्यावरणीय मिशनःडॉ आशीष चौहान !
अब उत्तराखंड के पेट्रोल पंपों से देशभर मे पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद,रीप परियोजना से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार, डोईवाला पेट्रोल पंप में खुलेगा प्रदेश का पहला ‘हिलान्स आउटलेट. !