
हरिद्वार पुलिस नये साल मे अपराधियों के लिए मुसीबत का सबब बन कर उभर रही है और एसएसपी के नेतृत्व में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधी सदमें में आ गये है पुलिस कप्तान द्वारा गठित विशेष टीमें अपना जलवा दिखा रही है जिसका परिणाम आज नाबालिक सहित 03 वाहन चोरों को चोरी की 08 मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया एसपी देहात ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह ने आज पत्रकार वार्ता कर इसका खुलासा किया है ये वाहन चोर नशे के शौक के चलते गुनहगार बने थे जो वाहन चोरी कर उनको औने पौने दामों में बेच देते थे एसपी सीटी का कहना है कि वाहन चोरी के और गिरोह पर भी पुलिस की नजर है और एक गैग और जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में आ सकता है एसपी देहात स्वप्न किशोर सिह का साफ साफ कहना है कि इस काम को करने वाले बचेंगे नहीं, हमने देहात क्षेत्र में कई टीमें बना रखी हैं। जल्द और खुलासे भी करेंगे आपको बता दे कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व पूर्व में चोरी वाहनों की बरामदगी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं।जिसके अनुपालन में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को चेक कर गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए जैरासी क्षेत्र से 02 अभियुक्तों व 01 विधि विवादित किशोर को रुड़की ,कलियर, गंगनहर से चोरी हुई अपाचे और स्प्लेंडर मोटर साइकिलो के साथ पकडा गया।
अभियुक्त नशे के आदी हैं जो नशे की लत को पूरा करने के लिए दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं पुलिस को धोखा देने की नीयत से बाइक का कलर चेंज करके नंबर भी बदल देते थे व बाइक के पार्ट्स अलग अलग कर औने पौने दामों में बेच देते हैं।
अभियुक्तों द्वारा रुड़की गंगनहर आदि क्षेत्रों से मो0सा0 चोरी की भिन्न-भिन्न घटनाओं को अंजाम देना स्वीक किया जिनकी निशांदेही पर चोरी की 05 अन्य मो0 सा0 बरामद की गई।
कोतवाली रुड़की पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई।

*नाम पता अभियुक्त-*
1-सलमान पुत्र लियाकत निवासी ग्राम जौरासी थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार
2. सहबाज पुत्र मुस्लिम निवासी ग्राम जौरासी थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार
3. विधि विवादित किशोर
*बरामद मोटर साइकिलों का विवरण-*
1- स्प्लेंडर- 04
2- हीरो एचएफ डिलक्स
3- रॉयल एनफील्ड बुलेट
4- हीरो सीटी डीलक्स
5- अपाचे
*पुलिस टीम-*
1- वारिष्ट उप निरीक्षक अभिनव शर्मा
2- उप0नि0- शशिभूषण जोशी
3- उप0नि0 नितिन सिंह बिष्ट
4- हेड0 का0 नूर हसन
5- हेड0 का0 इसरार
6- हेड0का0 मनमोहन भंडारी
7- का0 1331 अनिल शर्मा
8- का0 1007 राजेश राठौर

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!