
रिलायंस ज्वैलरी लूट प्रकरण में फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु दून पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में लगातार दबिशें देते हुए जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसी बीच पुलिस टीम को जानकारी मिली कि शशांक गैंग के सदस्य गुजरात के मेहसाणा में डकैती की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त इनपुट को गुजरात पुलिस के साथ साझा करते हुए दून पुलिस की टीम द्वारा पिछले 10 दिनों से गुजरात में डेरा डालते हुए अभियुक्तो के संबंध में जानकारी की जा रही थी। आज दिनांक 07/01/24 को देहरादून पुलिस के सहयोग से गुजरात पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुजरात के मेहसाणा थाना क्षेत्र से शशांक गैंग के एक सदस्य विकास कुमार को ज्वेलर्स शोरूम की रैकी करते हुए अवैध अस्लहे के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि शशांक द्वारा मेहसाणा में ज्वेलर्स शोरूम में लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी, जिसके लिए अभियुक्त पिछले कुछ दिनों से मेहसाणा में रुककर उक्त शोरूम की रैकी कर रहा था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-*
विकास कुमार पुत्र मनोज भगत निवासी यू- 24 रेजिडेंसी, सूरत गंगानगर समिति मूल निवासी मधुरापार गांव वार्ड नंबर 10 तहसील साहिबगंज, मुजफ्फरपुर, बिहार
*अभियुक्त विकास उपरोक्त का आपराधिक इतिहास—*
(1)मुकदमा अपराध संख्या-52/20 धारा -392
PS- रामकृष्णा नगर जिला -पटना बिहार
(2) मुकदमा अपराध संख्या -126/20 एनडीपीएस एक्ट थाना -लालागंज जिला -वैशाली बिहार
(3) मुकदमा अपराध संख्या-177/20 धारा -395 IPC PS-अगमकुआँ जिला -पटना बिहार

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही