
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
हरिद्वार की थाना पिरान कलियर पुलिस ने सत्यपन अभियान के दौरान एक महिला स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकड़ी गई आरोपी महिला के कब्ज़े से करीब तीन लाख रुपयों की अवैध स्मैक भी बरामद की है प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के निर्देशन में गठित पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, शांति व्यवस्था एवं अपराध रोकथाम हेतु क्षेत्र में गश्त कर रही थी।गश्त के दौरान पुलिस टीम रहमतपुर रोड स्थित नई कॉलोनी, पानी की टंकी के पास सत्यापन कार्यवाही के लिए एक मकान के पास पहुंची। वहां एक महिला घर के बाहर कच्ची सड़क पर चारपाई पर बैठी थी, जो पुलिस को देखकर घबरा गई और खेतों की ओर जाने का प्रयास करने लगी।
पुलिस टीम द्वारा महिला को रोककर पूछताछ की गई तो पूछताछ के दौरान महिला ने अपने कपड़ों के अंदर रखे क्रीम रंग के चेनदार पर्स से एक पन्नी निकालकर बताया कि वह स्मैक बेचती है और पर्स में रखी पन्नी में स्मैक है, जिसे वह फेंकने जा रही थी।
पन्नी खोलकर देखने पर उसमें डलीनुमा भूरे रंग का पदार्थ (स्मैक) पाया गया। बरामदगी की पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी कर E-Sakshya App में सुरक्षित की गई।
पुलिस टीम द्वारा मौके से अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 5.92 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग ₹3,00,000) बरामद की गई।
इस संबंध में मु0अ0सं0 52/2026 धारा 8/21 NDPS Act के तहत थाना पिरान कलियर में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया पकड़ी गई महिला का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 170/2023 धारा 8/22 NDPS Act थाना कलियर
2. मु0अ0सं0 137/2024 धारा 8/21 NDPS Act थाना कलियर
3. मु0अ0सं0 244/2024 धारा 8/21 NDPS Act थाना कलियर
4. मु0अ0सं0 52/2026 धारा 8/21 NDPS Act थाना कलियर
*बरामदगी*
1. 5.92 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग ₹3,00,000)
2. स्मैक बिक्री से प्राप्त ₹2,920 नकद
3. 01 मोबाइल कीपैड
*पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, थाना पिरान कलियर
2. म0उ0नि0 विशाखा असवाल
3. हे0का0 रविन्द्र बालियान
4. का0 विक्रम चौहान
5. का0 आविद

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
उधमसिंह नगर पुलिस ने अवैध हथियारों और फर्जी लाइसेंस के नेटवर्क पर किया कड़ा वार, अवैध शास्त्र और फर्जी लाइसेंस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से दो अवैध हथियार और कारतूस किये बरामद.!