
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की कोतवाली लक्सर पुलिस ने सुपरफास्ट’ कार्यवाही करते हुए 08 घण्टे के अंदर शातिर चोर को दबोचा लिया है पकडे गये आरोपीनने सीमेंट फैक्ट्री के बाहर खड़े ट्रक को 800 बैग सीमेंट के सहित पार कर दिया था और आरोपी ट्रक को बिजनौर ले जाकर चोरी के माल को ठिकाने लगाने की फिराक मे था प्राप्त जानकारी के अनुसार
दिनांक 20.12.2025 को वादी अशवनी चौपडा पुत्र मदन लाल निवासी अखण्डनगर कनखल हरिद्वार द्वारा दिनांक 20.12.2025 की सुबह के समय अज्ञात चोर द्वारा श्री सीमेन्ट फैक्ट्री सुल्तानपुर के बाहर से उनके 800 कट्टे सीमेट से भरे हुये ट्रक संख्या यूके08एफ 9785 को चोरी कर लिया गया है, सूचना की गम्भीरता को देखते हुये कोतवाली लक्सर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुये घटना के सम्बन्ध में सूचना उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया ।
घटना की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा घटना की शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार व क्षेत्राधिकारी लक्सर को निर्देशित किया गया।
जिसपर कोतवाली लक्सर पर अगल-अलग पुलिस टीमे गठित की गयी जिनके द्वारा मैनुअली पुलिसिंग/क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल कर ठोस पतारसी सुरागरसी कर कडी से कड़ी जोड़कर लक्सर पुलिस टीमों ने साक्ष्य एकत्रित कर तथा मुखबिर तंत्र को क्षेत्र में एक्टिव किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही के परिणाम स्वरुप /घटना के सम्बन्ध में एकत्रित किये साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीमों द्वारा दिनांक 21.12.2025 को रायसी बालावाली रोड़ स्थित डुमनपुरी गांव से आगे कलसिया गांव जाने वाले तिराहे से जसपुर (उ0नगर) निवासी मौहम्मद रमजान शाह उर्फ नन्ना को चोरी हुए 800 कट्टे सीमेट से भरे हुये ट्रक संख्या यूके08एफ 9785 के साथ गिरफ्तार किया गया ।
*पूछताछ का विवरण-**
> अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह शराब का आदी है। व वाहनों में कडंक्टरी करता है तो ट्रक चलाना भी जानता है, वह पहले छोटी मोटी चोरी करता था लेकिन दिनांक 20.12.2025 की रात में सुबह श्रीसीमेन्ट फैक्ट्री के बाहर सीमेन्ट से भरे ट्रक जिसमें चालक नही था को देखकर वह लालच में आ गया और अच्छे पैसे कमाने के लालच में उसने उस ट्रक को चोरी कर लिया था लेकिन रास्ते में पुलिस के डर से ट्रक को दिन में सुनसान जगह पर खडा कर दिया, और अन्धेरे में ट्रक को बिजनौर ले जाने की योजना बनाई। ट्रक ले जाते समय पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*पंजीकृत अभियोग -*
1-मु0अ0सं0-1316/23 धारा 303(2)/317(2) बी0एन0एस0
*गिरफ्तार अभियुक्त*
मौहम्मद रमजान शाह उर्फ नन्ना पुत्र यासीन उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड न0 18 नई बस्ती जसपुर थाना कोतवाली जसपुर जिला उधमसिंह नगर
*बरामदगी**
1-वाहन संख्या यूके08एफ 9785 (टाटा ट्रक 10 टायरा)
2-ट्रक में भरे 800 कट्टे सीमेन्ट
*पुलिस टीम-*
1- लोकपाल परमार –व0उ0नि0 कोतवाली लक्सर
3- नरेन्द्र सिंह प्रभारी चौकी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर
4- उ0नि0 कर्मवीर सिंह – कोतवाली लक्सर
5-अ0उ0नि0 रंजीत नौटियाल- कोतवाली लक्सर
5-हे0कानि0 रियाज अली- कोतवाली लक्सर
6-हे0कानि0 विनोद कुमार-कोतवाली लक्सर
कानि0 हिमांशु चौधरी –कोतवाली लक्सर
कानि0 अरविन्द चौहान-कोतवाली लक्सर

More Stories
गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने अमृतसर, पजांब से किया गिरफ्तार
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
न्यायवाणी फाउंडेशन द्वारा ,राजा राममोहन राय अकादमी, देहरादून में एमयूएन एवं यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन