देहरादून
दिनांक 15-12-2025 को वादी पवन कुमार गुप्ता पुत्र राम प्रताप गुप्ता, निवासी C6 दून बिहार जाखन राजपुर ने थाना राजपुर में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 14.12.25 को उनकी पत्नी घूमने निकली थी तथा प्रातः राजपुर रोड स्थित अम्मा कैफे से साई मंदिर के बीच एक अज्ञात वाहन क|र चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए वादी की पत्नी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया तथा वादी की पत्नी को मैक्स हॉस्पिटल में ले जाने पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वादी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर मुoअoसंo- 233 /2025 धारा 105/281 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना की गंभीरता के दृष्टिगत *एसएसपी देहरादून* द्वारा तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई हेतु प्रभारी निरीक्षक राजपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास व अन्य संभावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से उक्त दुर्घटना में सम्मिलित वाहन कार Magnite UK 07 FD 4507 के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई एवं उक्त वाहन को ट्रेस कर दिनांक 18.12.25 वाहन बरामद किया गया तथा उक्त वाहन के अनमोल यादव द्वारा घटना के दिन प्रयुक्त किए जाने की जानकारी मिली, जिस संबंध मे अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारी एकत्रित की गई तथा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, जिस पर पुलिस टीम को अभियुक्त अनमोल यादव के जयपुर राजस्थान भागने की जानकारी प्राप्त हुई जिसके द्वारा पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल स्विच ऑफ किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए आज दिनांक 21.12.25 को अभियुक्त अनमोल यादव को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।
*नाम/पताअभियुक्त* –
अनमोल यादव पुत्र स्वर्गीय महेंद्र यादव निवासी कुटालवाली जोहड़ी गांव जाखन थाना राजापुर जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष
*पुलिस टीम -*
1.उoनिo बलबीर सिंह रावत थाना राजपुर
2.कानि0 राज सिंह
3.कानि0 दिनेश बिष्ट

More Stories
देवप्रयाग मे दुख़द हादसे मे गई दो लोगो क़ी जान, तेज़रफ्तार कार करीब 150 मीटर गहरी खाई मे गिरी, sdrf ने बमुश्किल बचाई तीन लोगो क़ी जान, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी कार.देखे. रेस्क्यू का वीडियो.!
देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!
होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी आपदा प्रबंधन की बारीकियां.!