March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने शांति भंग मे दो को किया गिरफ्तार, सरेआम सड़क पर हुड़दंग मचा कर कर रहे थे मारपीट !

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

हरिद्वार की कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने शान्ति व्यवस्था भंग करने पर 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है प्राप्त सुचना के आधार पर कैथवाड़ा मोहल्ला में दो युवकों आयन व शाहिद आपस में बहस व मारपीट कर रहे थे जिस पर मौके पर चेतक पुलिस कर्म0गण गये तो दोनो व्यक्तियों को शान्ति व्यवस्था भंग किये जाने के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170 भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत गिरफ्तार किया गया। मेडिकल परीक्षण के माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

*विवरण आरोपित-*

1- आयन पुत्र वकील निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा ज्वालापुर हरिद्वार

2- शाहिद पुत्र फिरोज निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार

*पुलिस टीम-*

1-उ0नि0 गिरीश चंद

2-का0 अमित गौड

3-का0 राजेश बिष्ट

Share