
राजधानी में होली का उत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं पारंपरिक गीतों की मधुर धुन गूंजी तो कहीं डीजे की बीट पर युवा झूमते नजर आए। गांव हो या शहर, हर गली रंगों से सराबोर दिखाई दी।हर गली मोहल्ले मे होल्यारों की टीमें ढोल-दमाऊं और बड़े बड़े स्पीकरो की थाप के साथ घर-घर पहुंची। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।होली के त्यौहार पर बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी होली टी-शर्ट पहनकर, हाथों में पिचकारी लिए नन्हें बच्चे सुबह से ही सड़कों पर निकल पड़े और आने जाने वालो पर गुलाल और पिचकारी के रंगों से बौछार कर होली खेलने वालों को प्यार के रंग मे रंग दिया आज की धूप मे गर्मी होने के चलते गीले रंगों से भीगने का बाद भी किसी होलियारे ने बुरा नहीं माना इस बार होली का त्यौहार शाम तक लगातार चलता रहा शहर भर मे इक्का दुक्का छोटी मोटी दुर्घटना के आलावा कोई खबर समाचार लिखने तक नहीं मिली !

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति