
राहुल सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
पहाड़ो क़ी रानी मसूरी में अखिलेश के बयान पर मसूरी में भाजपा ने पुतला फूंककर विरोध दर्ज़ किया आपको बता दे क़ी उत्तराखंड के लोगों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कथित टिप्पणी के विरोध में मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और बयान को उत्तराखंड के नागरिकों का अपमान बताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य के लोगों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भाजपा ने अखिलेश यादव से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की है।
भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताकर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का अपमान किया है। उनके अनुसार, इस बयान से समाजवादी पार्टी की उत्तराखंड के प्रति सोच उजागर होती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद अलग राज्य हासिल किया है। ऐसे में प्रदेश के नागरिकों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रजत अग्रवाल ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पिता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में अलग राज्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों पर मसूरी, खटीमा और मुजफ्फरनगर सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस कार्रवाई हुई थी। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं और आंदोलनकारियों के बलिदान को उत्तराखंड के लोग आज भी नहीं भूले हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की टिप्पणी उसी मानसिकता को दर्शाती है, जिसने उत्तराखंड की अलग राज्य की मांग का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान, संस्कृति और यहां के लोगों के योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। रजत अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव की टिप्पणी पर उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उनके अनुसार, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों को उत्तराखंड के लोगों के सम्मान के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हितों और सम्मान के मामले में राजनीतिक दलों को स्पष्ट रूप से अपनी बात रखनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

रजत अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि अखिलेश यादव उत्तराखंड के लोगों से माफी नहीं मांगते हैं तो मसूरी से भाजपा कार्यकर्ता उनके आवास की ओर कूच करेंगे और वहां धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक अखिलेश यादव उत्तराखंड के नागरिकों से माफी नहीं मांगते।

More Stories
सहारनपुर पुलिस ने अभियान चलाकर 20 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी नशा तस्करी, अवैध हथियार और चोरी क़ी घटनाओ मे थे शामिल.!
उधमसिंह नगर क़ी पुलभट्टा पुलिस ने अवैध पशु कटान करने वाले 10 आरोपियों को किया मौके से गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 6 कुंतल मांस किया बरामद.
एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी (सीडीएस) के तीन दिवसीय सम्मेलन का हुआ समापन, सम्मेलन के अंतिम दिन विशेषज्ञों ने कहा कि ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच से मधुमेह और हृदय संबन्धित समस्याओं मिल सकती है निजात.!