
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
पौड़ी की थाना सतपुली पुलिस द्वारा आज होली के पावन अवसर पर वृद्ध आश्रम मलेठी, सतपुली में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंचकर आत्मीयता, सम्मान और स्नेह के साथ रंगोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस टीम ने प्रत्येक वृद्धजन से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी, उनके जीवन अनुभवों को सुना और रंग-गुलाल के माध्यम से अपनत्व का संदेश दिया। वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर झलकती मुस्कान यह दर्शा रही थी कि सच्ची होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि रिश्तों, सम्मान और मानवीय जुड़ाव का पर्व है। पुलिस कर्मियों ने सभी को वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि वे स्वयं को कभी अकेला न समझें — पुलिस परिवार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है और उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।


More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही