
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
हरिद्वार की कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने हत्या की सनसनीखेज वारदात का कुछ घंटो के भीतर ही खुलासा करते हुए आरोपी धर दबोचा लिया पुलिस ने “तकनीकी साक्ष्य, सतर्क निगरानी और मजबूत पुलिसिंग के चलते इस हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू व रक्तरंजित कपड़े भी बरामद कर लिए है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26.06.2026 को थाना भगवानपुर क्षेत्र के हल्लूमाजरा चौक स्थित गुफरान चिकन सेंटर के समीप एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान घायल की मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके को सुरक्षित कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक ढंग से साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी रुड़की भेजा गया।
मामले में प्राप्त तहरीर एवं साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 27.06.2026 को मु0अ0सं0 260/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर रितेश शाह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस इनपुट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार जांच की गई। पुलिस की मेहनत रंग लाई और घटना के मात्र 48 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया गया।
पूछताछ में आरोपी शहनवाज पुत्र मीरू निवासी बड़ीवाला, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) ने बताया कि उसकी पुत्री का प्रेम विवाह उसके सगे भांजे मुफीद के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और तलाक की स्थिति उत्पन्न हो गई।
आरोपी अपनी पुत्री का वैवाहिक जीवन टूटने और उसके भविष्य को लेकर अत्यधिक आक्रोशित था। वह अपनी पुत्री का जीवन बर्बाद होने के लिए मृतक मुफीद को जिम्मेदार मानता था। इसी रंजिश के चलते उसने पूर्व नियोजित योजना बनाई, भगवानपुर पहुंचकर एक चाकू खरीदा और मौका मिलते ही मुफीद पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू तथा घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े बरामद कर लिए हैं। बरामदगी के आधार पर अभियोग में आवश्यक धाराओं की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*मृतक का विवरण*
मुफीद पुत्र मतलूब निवासी रोलाहेड़ी, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार
*नाम पता आरोपित*
शहनवाज पुत्र मीरू निवासी बड़ीवाला, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) उम्र 50 वर्ष
*बरामदगी*
1. घटना में प्रयुक्त चाकू (आला कत्ल)
2. रक्तरंजित कपड़े
*पुलिस टीम*
1. रितेश शाह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर
2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार सैनी
3. उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान
4. कांस्टेबल उवैदउल्ला
5. कांस्टेबल दीपक ममगाई
6. कांस्टेबल सचिन तोमर

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !