
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
उत्तराखंड राज्य में मानसून की दस्तक को लेकर मौसम विभाग ने फिर एक बार अपडेट जारी की है पश्चिमी विक्षोभ की बात की जाए तो 28 जून को मानसून की उत्तरी सीमा 20°/60°E, 20°N/65°E, 20°N/70°E, सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज, मोतिहारी तथा 28.3°N/83°E से होकर गुजर रही है तथा आगामी 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तराखण्ड के कुछ भागों में पहुचने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं मौसम विभाग ने आज मौसम की ताज़ा जानकारी देते हुए बताया की उत्तराखंड के अनेक जनपदों के लिए 2 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने एवं झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी. प्रति घंटा) चलने की संभावना है । इसके अलावा 29 जून को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने एवं झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी. प्रति घंटा) चलने की संभावना तथा पिथौरागढ़, नैनीताल एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है । साथ ही 30 जून को सभी पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने एवं झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी. प्रति घंटा) चलने की संभावना व हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, एवं झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी. प्रति घंटा) चलने की संभावना के अलावा नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है । मौसम विभाग ने 1 जून को भी येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार 1 जून को राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने एवं झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी. प्रति घंटा) चलने की संभावना व हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी. प्रति घंटा) की संभावना है इसके अलावा राज्य के नैनीताल, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना के साथ साथ हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

More Stories
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 2209 वाहनों का किया चालान, नियम कायदो को ताक पर रखने वाले 157 वाहनों को किया बंद.!