September 14, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले पापी आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिक बालिका को नशीली चीज खिलाकर आरोपी ने किया था बलात्कार,

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार

दिनांक 11.09.2026 को वादी द्वारा कोतवाली गंगनहर में तहरीर दी गई कि अभियुक्त द्वारा वादी की 14 वर्षीय नाबालिग भांजी को डरा-धमकाकर एवं नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मु0अ0सं0 0356/2026 के तहत पॉक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा प्रकरण की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक गंगनहर द्वारा पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन एवं सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुकदमे से संबंधित अभियुक्त को रुड़की रेलवे स्टेशन से हिरासत मों लिया गया। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

*नाम पता आरोपित*

मो0 नजीर पुत्र मौ0 अजीज अहमद,

निवासी रसौली बाजार, बाराबंकी, जनपद बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

हाल पता पाडली गुर्जर, तेल्लीवाला, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार।

उम्र: 33 वर्ष

 

*पुलिस टीम*

1. उ0नि0 ममता मखलोगा

2. हे0का0 अरविन्द कुमार

3. कानि0 देवेश कुमार

You may have missed

Share