August 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

दोहरे मर्डर से दहला उत्तराखंड का हल्द्वानी शहर ,युवक और युवती की पत्थर से कुचलकर की हत्या,पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल की शुरू !

उत्तराखंड की शांत वादियों को ना जाने किसकी नज़र लग गई है पिछले एक है हफ्ते मे गड़वाल और कुमाऊ को मिलाकर सात हत्याओं ने उत्तराखंड को दहला दिया है देहरादून में गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन की हत्या को अभी 24 घंटे भी नहीं गुजरे थे की कुमाऊ के हल्द्वानी शहर में आज तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गोदामों के पास एक युवक और युवती के शव बरामद हुए। दोनों के सिर और चेहरे को भारी पत्थरों से बुरी तरह कुचला गया था। खून से सने पत्थर भी घटनास्थल पर ही पड़े मिले, जिससे हत्या की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 7:30 बजे डायल 112 पर सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। प्रारंभिक पहचान के आधार पर मृतकों की पहचान 31 वर्षीय शुभम टम्टा, निवासी अल्मोड़ा (तल्ला खोलटा, लोहर माल रोड) और 19 वर्षीय लक्ष्मी, निवासी तल्ली पोखरी, नैनीताल के रूप में की गई है। पुलिस को घटनास्थल से युवक के पास चंपावत और अल्मोड़ा पते वाले आधार कार्ड मिले हैं। वहीं पास में ही कोंडम, लाइटर और पर्स भी बरामद हुआ है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Share