August 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून पुलिस पर मुख्यमंत्री की नाराज़गी का दिखा खौफ, चंद घंटो मे ही तिब्बती मार्किट हत्याकांड के आरोपोंयों को मुठभेड़ मे किया घायल अवस्था मे गिरफ्तार,एक बदमाश लाडपुर के जंगल मे तो एक लाल तप्पड़ मे बना पुलिस की गोली का शिकार !

कल की दुस्साहसिक आपराधिक घटना पर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश का असर दिख गया देहरादून पुलिस ने हत्याकाण्ड के शूटर और सहयोगी को विभिन्न जगह पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है दोनों बदमाशों को पुलिस की गोली लगी है कल पुलिस मुख्यालय से चंद मिनटों की दुरी पर हुए हत्याकांड को पुलिस ने मूँछ का सवाल लेकर एसएसपी देहरादून ने कारगर रणनीति बनाते हुए सभी थाना क्षेत्र में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ हेतु शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग कर अभियान चलाया जा रहा था जिसके चलते आज तड़के सुबह पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली पुलिस ने दो बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है

Share