देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के कन्या हाईस्कूल में गुरुवार को डाक विभाग ने डाक चौपाल लगा कर छात्राओं को डाक विभाग की ओर से संचालित डिजीटल सेवाओं की जानकारी दी।
चौपाल में डाक निरीक्षक रवि मित्तल ने कहा कि डाक विभाग सरकारी सेवा आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके के अंर्तगत सरकार की सभी योजनाओं को विभागीय कार्मिकों की ओर से घर आकर आपको बताया जाएगा तथा उन सेवाओं का जनता लाभ उठा सकती है। चौपाल में पोस्ट-मास्टर भरत गडिया ने डाक विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी जिसमें सेविंग्स बैक, इंडिया पोस्टल, डाक जीवन बीमा, आधार सेवा, पासपोर्ट सेवा, वित्तिय सेवाओं के बारें में विस्तार पूर्वक छात्रों को बताया गया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद मिश्रा, डाक परिवेक्षक विक्रम सिंह गुसाईं, देवेन्द्र सिंह नेगी, उप डाक पाल प्रशान्त कुमार, अंकित पुरोहित, प्राध्यानाध्पिका शैला नेगी, डाक सहायक दीपा रावत, जीसी पयाल आदि मौजूद थे।

More Stories
एसएसपी दून की सख्ती से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछा, ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर एवं संचालक को किया गिरफ्तार
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री