-जिला चिकित्सालय में 2072.21 लाख लागत से बनेगी 50 बैडेड क्रिटिकल केयर ब्लाक
-एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण।
गोपेश्वर (चमोली)। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने गुरूवार को चमोली जिले भ्रमण के दौरान जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास किया। जिला अस्पताल में 2072.21 लाख की लागत से बनने वाले 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक बनाया जा रहा है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा जल्द ही एमआरआई की सुविधा भी अस्पताल को मुहैया की जाएगी। अस्पताल में वाहन पार्किंग की समस्या को देखते हुए यहां पर भवन के निचले तल में 50 वाहनों की पार्किंग भी बनाई जा रही है। जिससे अस्पताल के स्टाफ एवं तीमारदारों को पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीमांत जिले स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजकेश पांडेय, एसीएमओ डा. एमएस खाती एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने गोपेश्वर में नए बस स्टेशन के समीप वन वाटिका में पौधरोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए हर एक नागरिक को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित भी किया।

More Stories
एसएसपी दून की सख्ती से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछा, ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर एवं संचालक को किया गिरफ्तार
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री