उत्तराखंड में मौसम बना बाधा यात्रियों को धाम पहुंचने के लिए नहीं उड़ सका हेलीकाॅप्टर…..
देहरादून: आपदा के बाद आज से केदारनाथ यात्रा का हेलीकॉप्टर के माध्यम से दोबारा संचालन होना था। सुबह से ही केदारघाटी सहित केदारनाथ में बारिश व घना कोहरा होने के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके।
केदारनाथ में सुबह से बारिश और क्षेत्र में घने कोहरे के कारण धाम के लिए आज बुधवार से हेलीकॉप्टर से यात्रा शुरू नहीं हो पाई।गुप्तकाशी और शेरसी से ट्रांस भारत व हिमालयन हेली कंपनी के हेलीकॉप्टर ने धाम के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन पूरे दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज से केदारनाथ यात्रा का हेलीकॉप्टर के माध्यम से दोबारा संचालन होना था। सुबह से ही केदारघाटी सहित केदारनाथ में बारिश व घना कोहरा होने के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके।
केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की एक भी शटल नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार को मौसम ठीक होने पर हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की जाएगी। बताया कि हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचने के लिए यात्रियों की पर्याप्त बुकिंग मिली हैं। वहीं सीएम के निर्देश पर यात्रियों को टिकट पर 25 फीसदी की छूट भी दी जा रही है।


More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !