उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मिले प्रधान मंत्री मोदी से, पिरुल से बनी भेट पाकर प्रसन्न हुए पीएम मोदी…….
दिल्ली: उत्तराखंड के तमाम नेताओं का प्रधानमंत्री से मिलना जारी है ऐसे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है अपने सोशल मीडिया हैंडल में त्रिवेंद्र सिंह रावत लिखते हैं कि
आज विश्व के लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय Narendra Modi जी से मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ जिसमें उत्तराखण्ड की संस्कृति व सरोंकारों पर बहुत अच्छी चर्चा हुई।

अपनी बड़ी बिटिया कृति की मुहिम हिमालयन थ्रेड्स द्वारा डिजाइन किया श्री बदरी केदार थीम पर बना मफलर व पिरुल से बनी सामग्री माननीय प्रधानमंत्री जी को भेंट की। पिरुल का ऐसा सुंदर इस्तेमाल देखकर उन्होंने बहुत प्रसन्नता व्यक्त की।

इस दौरान एकोफ़्रेंडली और पुनः इस्तेमाल हो सकने योग्य कारतूस के विषय में भी प्रधानमंत्री जी को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
बहुत अधिक व्यस्तता होने के बावजूद भी समय देने के लिए मैं माननीय मोदी जी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। आपका पुनः धन्यवाद।


More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !