
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। जनपद पौड़ी के ग्राम तलसारी निवासी जितेन्द्र कुमार की आत्महत्या के मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली पौड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही कर लगातार गहन जांच कर आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा पहले ही मुख्य अभियुक्त हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विवेचक एवं पुलिस टीम के लगातार प्रयासों एवं बेहतर जांच के परिणामस्वरूप इस मामले में चार अन्य अभियुक्त कोठारी मौहल्ला थाना डोईवाला निवासी (शुभंम खण्डूरी, बुलावाला थाना डोईवाला निवासी गौरव काम्बोज, भानियावाला तिराहा देहरादून निवासी विकास शाह एवं बड़कोट रानी पोखरी निवासी अभिषेक गैरोला के विरूद्ध भी पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा उक्त मामले में साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया एवं प्रभावी जांच जारी है तथा जो भी व्यक्ति प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से प्रकरण में सम्मिलित पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने रिटायर दरोगा के घर से हुई करोड़ो की चोरी का किया खुलासा, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी किये गये 745 ग्राम सोने के आभूषण तथा 02 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण, 01 अवैध पिस्टल .32 बोर 1 अवैध तमंचा .315 बोर घटना में प्रयुक्त 01 सब्बल, 01 मोटरसाइकिल की बरामद.!
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने मुज़फ्फरनगर निवासी सोफियान को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने नाबालिक लड़की हो होटल मे लेजाकर किया था बलात्कार, पुलिस ने नियमो का उल्लंन करने वाले होटल मैंनेज़र और संचालक को भी लिया हिरासत मे, पुलिस ने पर्यटन विभाग को होटल का लइसेंस निरस्त करने के लिए भेजी रिपोर्ट.!
डीएम आशीष चौहान के निर्देश पर दून की सड़कों पर चलेगा ‘गड्ढामुक्ति’ का महाअभियान,15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा गाड्ढे भरने का काम, 30 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य,स्ट्रीट लाइटों के लिए 40 टीमें उतरी मैदान में, रात में टास्क फोर्स कर रही व्यवस्थाओं की निगरानी.!