
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीमों द्वारा दिनांक 29/10/2026 को मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान मातावाला बाग, सहारनपुर रोड की ओर से आ रहे एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी लेने पर वाहन संख्या यू0के0-07-एफबी -3706 में सवार 05 व्यक्तियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 87 बोतले अवैध शराब बरामद की गई। तलाशी के दौरान पुलिस द्वारा मौके से शराब के अतिरिक्त विभिन्न ब्रांड के 1048 रेपर, स्टीकर, ढक्कन, सीलिंग, खाली शराब की बोतले एवं पैकिंग संबंधी सामग्री भी बरामद हुई।
जिस पर शराब तस्करी में लिप्त 05 अभियुक्तों (1) पंकज कुमार गोयल पुत्र राधेश्याम (2) प्रवीण पुत्र ओमप्रकाश (3) मनीष अरोड़ा पुत्र नरेश अरोड़ा (4) प्रतीक पुत्र राकेश (5) विनोद पुत्र सत्यवीर को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के विरूद्व कोतवाली नगर पर धारा – 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 349/350 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रारंभिक जांच में उक्त बरामद शराब की बोतलों पर रक्षा कर्मियों के लिए बिक्री संबंधी लेबल एवं अन्य सामग्री पाई गई, जिनका दुरुपयोग कर शराब को अवैध रूप से बेचना प्रकाश में आया है।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह करनाल हरियाणा से शराब को सस्ते दाम पर खरीदकर लाये थे तथा उक्त शराब पर वह डिफेंस व उत्तराखंड के नकली होलोग्राम एवं स्टीकर लगाकर उसे महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
अभियुक्तो से बरामद अवैध शराब की आपूर्ति के स्रोत, अन्य संलिप्त व्यक्तियों तथा अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- पंकज कुमार गोयल पुत्र राधेश्याम निवासी फेज दितीय पल्लवपुरम मेरठ, उम्र 46 वर्ष।
2- प्रवीण पुत्र ओमप्रकाश निवासी बद्रीपुर नियर सनी डेयरी के पास थाना नेहरु काँलोनी, उम्र 47 वर्ष।
3- मनीष अरोड़ा पुत्र नरेश अरोड़ा निवासी 44, मन्नू गंज, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 44 वर्ष।
4- प्रतीक पुत्र राकेश निवासी न्यू नंदपुरी थाना कंकरखेड़ा मेरठ, उम्र 24 वर्ष।
5- विनोद पुत्र सत्यवीर निवासी 123 नंदपुरी, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 37 वर्ष।
*बरामदगी विवरण*
1- 07 पेटी (87 बोतले) अग्रेंजी शराब (अनुमानित कीमत 01 लाख रू0)
2- वाहन संख्या यू0के0-07-एफबी-3706 बोलेरो
3- उत्तराखण्ड राज्य एक्ससाइज के कुल 540 स्टीकर
4- विभिन्न ब्रांड के 1048 रेपर, स्टीकर, ढक्कन, सीलिंग, खाली शराब की बोतले एवं पैकिंग संबंधी सामग्री
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० ज्योति प्रसाद उनियाल, चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक, कोतवाली नगर
2- का० शैलेन्द्र
3. का० पदम
4. का० मोनू कुमार
*एसओजी टीम :-*
1. उ०नि० संदीप कुमार, प्रभारी एसओजी नगर
2- उ०नि० धनीराम पुरोहित
3- हे०का० चमन
4- का० आशीष राठी
5- का० नरेन्द्र

More Stories
डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा,शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी.!
पौड़ी पुलिस त्योहारी सीजन के दृष्टिगत फायर सर्विस टीमें अलर्ट, जनपदभर में प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों का किया जा रहा फायर सेफ्टी निरीक्षण,होमस्टे, रेस्टोरेंट एवं स्वास्थ्य संस्थानों में अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच, कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग का दिया जा रहा प्रशिक्षण।
मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां,डीएम डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में बैठक, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष फोकस,ऐतिहासिक स्मारकों एवं भवनों का सौन्दर्यीकरण कर कार्निवाल कार्यक्रमों से जोड़ने के निर्देश, पर्यटकों को मसूरी एवं राज्य के इतिहास, लोक परम्परा, संस्कृति से रूबरू कराने पर दिया जोर. !