October 29, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पौड़ी पुलिस त्योहारी सीजन के दृष्टिगत फायर सर्विस टीमें अलर्ट, जनपदभर में प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों का किया जा रहा फायर सेफ्टी निरीक्षण,होमस्टे, रेस्टोरेंट एवं स्वास्थ्य संस्थानों में अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच, कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग का दिया जा रहा प्रशिक्षण।

राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार

त्योहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस की फायर सर्विस टीमें लगातार सक्रिय हैं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट एवं निरीक्षण कर अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही प्रयोग का प्रशिक्षण देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

इसी क्रम में फायर यूनिट श्रीनगर द्वारा सेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, देहलचौरी एवं रॉयल होमस्टे, खिर्सू का फायर सेफ्टी ऑडिट एवं निरीक्षण किया गया। वहीं फायर यूनिट थलीसैंण द्वारा रैबार होमस्टे का अग्निसुरक्षा निरीक्षण तथा फायर सर्विस टीम पौड़ी द्वारा गढ़वाल स्वीट्स शॉप एंड रेस्टोरेंट तथा उत्तरा केयर सेंटर, पौड़ी का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों एवं अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। साथ ही उपस्थित कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन, आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई तथा आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी देते हुए व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

You may have missed

Share