October 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

टिहरी पुलिस ने सीसीटीवी केमरो की मदद से नाबालिग गुमशुदा को सूचना प्राप्ति के 04 घण्टे के अन्दर सकुशल किया बरामद !

टिहरी की कैलाश गेट चौकी पुलिस ने नाबालिग गुमशुदा को सूचना प्राप्ति के 04 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जिसमे विशेष सहयोग* HCPT 127 अभिषेक नेगी सीसीटीवी कंट्रोल रूम मुनिकीरेती का रहा प्राप्त सुचना के आधार पर आज सुबह करीब 06:00 बजे राखी नेगी पत्नी महेंद्र नेगी निवासी- गली नं0 9 चौदह बीघा थाना *मुनिकीरेती* द्वारा चौकी कैलाशगेट पर सूचना दी गयी कि मेरा नाबालिग पुत्र उम्र लगभग 13 वर्ष प्रातः 04:30 बजे लगभग घर से बिना बताये कहीं चला गया है। नाबालिग गुमशुदा सम्बन्धी प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टि उ0नि0 राजेन्द्र सिंह रावत चौकी प्रभारी कैलाशगेट द्वारा धटना के सम्बन्ध में तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराया गया। उच्चाधिकारीगण के निर्देशानुसार गुमशुदा की तलाश एवं सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु *सीसीटीवी फुटेज* चैक किये गये।

*स्थानीय लोगों* से गुमशुदा के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी।

पुलिस टीम द्वारा सूचना प्राप्ति के 04 धण्टे के अन्दर नाबालिग गुमशुदा को लक्ष्मण झूला क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिग गुमशुदा की शीध्र सकुशल बरामदगी पर गुमशुदा के परिजनों द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त किया गया।

*पुलिस टीमः-*

1़. उ0नि0 राजेन्द्र सिह रावत चौकी प्रभारी कैलाशगेट थाना मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल। 2. हेoकाo मोहित रावत चौकी कैलाशगेट थाना मुनिकीरेती टिहरी गढवाल। 3.का0 राजीव कुमार चौकी कैलाशगेट थाना मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल। 4. का0 कौशल राठौर चौकी कैलाशगेट थाना मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल। 5. काo नीरज कुमार चौकी कैलाश गेट थाना मुनिकीरेती टिहरी गढवाल। 6.का0 सिंघराज चौकी कैलाशगेट थाना मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल। 7. का0 सेवक चौकी कैलाशगेट थाना मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल।

*विशेष सहयोग* HCPT 127 अभिषेक नेगी सीसीटीवी कंट्रोल रूम मुनिकीरेती

You may have missed

Share