
देहरादून के सीएमआई अस्पताल में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूड़ी की ब्रेन सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। यह सर्जरी प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल के नेतृत्व में उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा की गई। बाबा सिद्धबली के आशीर्वाद और डॉक्टरों के प्रयासों से मुख्यमंत्री खण्डूड़ी अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं और तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।परिवारजनों ने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और डॉक्टरों की टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। सीएमआईई के निदेशक डाक्टर आर के जैन ने बताया कि खंडूरी जी की हालत अब स्थिर है और वे जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट सकते है राष्ट्रीय दिया समाचार परिवार और सभी उत्तराखंड वासियों की ओर से मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूड़ी के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

More Stories
स्वास्थ्य महानिदेशक ने महानिदेशालय मे आयोजित की अहम बैठक,समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश.!
सड़को पर आवारा घूम रहे पशुओं पर डीएम सख्त दिखाया रूप ,आवारा पशुओ का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा,एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर*
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी भेजा जेल, पुलिस ने कबाड़ी और आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर चोरी का सामान किया बरामद.!