March 16, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पौड़ी पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन नशे के सौदागरो को किया गिरफ्तार, आरोपियो के कब्जे से करीब 20 लाख रूपयो का अवैध गांजा किया बरामद।

 

राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार 

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय द्वारा वर्ष- 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष धुमाकोट श्री लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पुलिस चैक पोस्ट शंकरपुर धुमाकोट में सघन चेकिंग की जा रही थी दौराने चेकिंग एक स्कार्पियो (वाहन संख्या- UP84Z-3755) संदिग्ध प्रतीत होने पर रोकी गयी, जिसकी पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी, तो वाहन में 03 व्यक्ति क्रमशः प्रिंस कुमार डागर उर्फ गोलू, शहजाद व इरशान बैठे हुए थे और वाहन से 79.20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसे इनके द्वारा स्थानीय व्यक्ति से खरीदकर लाया जा रहा था। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना धुमाकोट में अभियुक्तों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*पूछताछ का विवरण*

अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम विभिन्न लिंक मार्गों का इस्तमाल आवाजाही हेतु करते हैं हमारे द्वारा गांजा स्थानीय लोगों से सस्ते दामों में खरीदा जाता है जिसे हम मेरठ व उसके आस पास के क्षेत्र में ऊंचें दामों में बेचकर अधिक मुनाफा कमाते हैं।

पौड़ी पुलिस द्वारा गांजा बेचने वाले स्थानीय व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरूद्ध जांच उपरान्त आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 *नाम पता अभियुक्तगण*

01- प्रिंस कुमार डागर उर्फ गोलू (उम्र- 23 वर्ष) पुत्र ओमबीर, निवासी- नन्द बिहार, थाना- कंकरखेडा, जनपद-मेरठ, उत्तर प्रदेश।

02- शहजाद (उम्र- 35 वर्ष) पुत्र स्व0 इलियास, निवासी- ग्राम सिंधावली रोहटा, थाना- कंकरखेडा, जिला- मेरठ, उत्तर प्रदेश।

03- इरशान (उम्र- 30 वर्ष) पुत्र इरफान, निवासी- सिंधावली, रोहटा रोड थाना-कंकरखेडा जिला- मेरठ, उत्तर प्रदेश। 

 

*पंजीकृत अभियोग* 

मु0अ0सं0- 02 /2025 धारा 8/20/60 NDPS Act

 

*बरामद माल* 

79.20 किलोग्राम अवैध गांजा, अनुमानित कीमत-20 लाख रू0

 

*पुलिस टीम*

01- उपनिरीक्षक पंकज कुमार

02- मुख्य आरक्षी 201 ना०पु० राकेश आजाद 

03- आरक्षी 154 नापु0 शैलेन्द्र पेटवाल

You may have missed

Share