
रिपोर्ट =हिमांशु गौड
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आये दिन सरकारी जमीनो पर अवैध मजारे बनने का सिलसिला रूकने का नाम नही ले रहा था इन अवैध मजारो के खिलाफ कुछ हिन्दू संगठन समय समय पर आवाज ऊठा इस तरफ सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे थे जिसके बाद नैनीताल हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर राज्य सरकार को फटकार भी लगाई थी इस फटकार के बाद जंगल में कुकुरमुत्तो की तरह अतिक्रमण कर बनी 15 मजारों पर बुलडोजर चला दिया गया। वन विभाग के देहरादून प्रभाग के बुलडोजर ने 17 में से 15 मजारों को ध्वस्त कर दिया। दो मजार प्रबंधकों की ओर से जमीन संबंधी कागज दिखाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया
देहरादून के बाद अब अन्य शहरों में भी जंगलों में अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक स्थलों को ध्वस्त किया जाएगा। बता दें कि बीते कुछ सालों में उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर धार्मिक स्थल खड़े कर दिए गए हैं। इसी क्रम में शासन की ओर से अतिक्रमण कर बनाए गए ऐसे धार्मिक स्थल चयनित करने के आदेश दिए गए थे।नैनीताल हाईकोर्ट भी इस संबंध में राज्य सरकार और वन विभाग को फटकार लगा चुका है। जिसके बाद पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए वन मुख्यालय को ऐसे अतिक्रमणों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। देहरादून वन प्रभाग के डीएफओ नीतिश मणि त्रिपाठी ने कार्रवाई की पुष्टि की है।


More Stories
मसूरी शरदोत्सव में रेशमा शाह के गीतों पर थिरके गणेश जोशी और मीरा सकलानी, शरदोत्सव की चौथी शाम लोक संस्कृति के नाम 12 साल बाद लौटे उत्सव में कुमाऊं, गढ़वाल और जौनसार की संस्कृति का संगम; लोक गायिका बोलीं- मसूरी से शुरू हुआ था मेरा सफर.!
एसएसपी पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने नशे क़ी जड़ पर किया बड़ा प्रहार,पौड़ी क़ी लैंसडौन पुलिस ने 90 किलो गांजा तस्करी मामले में 08 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा किया दर्ज़, पुलिस ने प्रकरण में कार्यवाही करते हुए 1 अभियुक्त को गैंगस्टर एक्ट मे किया गिरफ्तार।
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना मीरापुर पुलिस ने विदेशी मुद्रा (रियाल) के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, पुलिस ने दो महिलाओ सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 12,000/- रूपये नगद व 05 रियाल किये बरामद, पकडे गये आरोपियों ने रियल के बदले पीड़ित को थमा दिये थे रद्दी कागज !