
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 12.03.2026 को कोतवाली लैंसडाउन पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो वाहनों से कुल 90 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। उक्त मामले में नशा सप्लायरों एवं मुख्य तस्करों सहित कुल 07 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने एक अन्य अभियुक्त आत्मप्रकाश को दिनांक 28.09.2026 को मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था।
अभियुक्तों की आपराधिक गतिविधियों, पूर्व आपराधिक इतिहास एवं संगठित रूप से गैंग बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के तथ्यों के आधार पर दिनांक 07.09.2026 को अनुमोदित गैंगचार्ट के आधार पर कोतवाली लैंसडाउन में मु0अ0सं0-20/2026, धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत गैंग लीडर लव कुमार एवं उसके 07 अन्य साथियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आत्मप्रकाश, निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायायलय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0- 20/2026, धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम 1986
नाम पता अभियुक्त
आत्मप्रकाश पुत्र सुरेश कुमार निवासी सब्जी मण्डी कांठ रोड मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 40 वर्ष
*पुलिस टीम*
1- निरीक्षक मौहम्मद अकरम अंसारी थानाध्यक्ष रिखणीखाल
2- अपर उ0नि0 प्रवेश कुमार
3- हे0कानि0 49 नापु0 पंकज कुमार

More Stories
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना मीरापुर पुलिस ने विदेशी मुद्रा (रियाल) के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, पुलिस ने दो महिलाओ सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 12,000/- रूपये नगद व 05 रियाल किये बरामद, पकडे गये आरोपियों ने रियल के बदले पीड़ित को थमा दिये थे रद्दी कागज !
सेवा संकल्प अभियान के तहत देहरादून में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग,मुख्यमंत्री ने शिविर मे विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री
स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र मे निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का हुआ आयोजन, शिविर मे सैकड़ो लोगो का निशुल्क किया गया स्वास्थ्य परीक्षण, गंभीर रोगों के इलाज के लिए हायर सेंटर इलाज के लिए किया रेफर.!