October 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर क़ी थाना मीरापुर पुलिस ने विदेशी मुद्रा (रियाल) के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, पुलिस ने दो महिलाओ सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 12,000/- रूपये नगद व 05 रियाल किये बरामद, पकडे गये आरोपियों ने रियल के बदले पीड़ित को थमा दिये थे रद्दी कागज !

 

अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक मीरापुर इन्द्रजीत सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा ठगी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 09.10.2026 को वादी मौ० इमरान पुत्र मौ० शहजाद निवासी मौहल्ला रांघड़ान, थाना कोतवाली शहर, जनपद बिजनौर द्वारा थाना मीरापुर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनका बिजनौर में होटल है। एक व्यक्ति उनके होटल पर खाना खाने आया तथा रुपये के बदले रियाल देने की बात कहने लगा। उक्त व्यक्ति ने 50 रियाल का एक नोट देते हुए बताया कि उसके पास ऐसे बहुत सारे नोट हैं, जिन्हें वह रुपये के बदले दे सकता है। बातचीत के दौरान 500 रुपये के बदले 50 रियाल का नोट देने का सौदा तय हो गया।

दिनांक 06.10.2026 को उक्त व्यक्ति ने वादी को फोन कर अपनी माताजी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाया तथा 03 लाख रुपये की आवश्यकता बताते हुए उन्हें रुपये लेकर मीरापुर बुलाया। वादी उसकी बातों में आ गए और मीरापुर पहुंचकर उसे 03 लाख रुपये दे दिए। वहां उस व्यक्ति के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। इसके बदले उक्त व्यक्ति ने वादी को रियाल के नोटों से भरा एक बैग दिया तथा और दोनो वहां से चले गये। बाद में बैग खोलकर देखने पर वादी को गड्डी के ऊपर रियाल का नकली नोट तथा नीचे रद्दी कागज भरे मिले। इस प्रकार वादी के साथ 03 लाख रुपये की ठगी की गई। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मीरापुर पर मु0अ0सं0 172/26 धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

दिनांक 10.10.2026 को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर बिजनौर रोड पर चंदू पुत्र बीदू निवासी बलीपुरा के कोल्हू के पास से 02 अभियुक्तों एवं 02 अभियुक्ताओं सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अभियोग से संबंधित 12,000 रुपये नकद तथा 05 रियाल विदेशी मुद्रा बरामद की गई। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* अजीजुल पुत्र मौ० हलीम, निवासी ग्राम दत्तूपुर खुर्द, थाना बरसत, जिला उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल; हाल निवासी मकान संख्या 141, मेन रोड, उस्मानपुर, गढ़ी मांडू, सीलमपुर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली।

*2.* मौ० सीपन पुत्र मौ० शोनामिया, निवासी बोनगा, थाना बोगना, जिला 24 परगना, पश्चिम बंगाल; हाल निवासी मकान संख्या 68, ई-ब्लॉक, जेजे कॉलोनी, थाना रोहिणी, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली।

*3.* रुखसाना पत्नी स्वर्गीय रहीम शेख, निवासी अंजली विहार, थाना लोनी, गाजियाबाद।

*4.* पूजा पत्नी बिलाल शेख, निवासी लक्ष्मी, सीमापुरी, दिल्ली।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 12,000 रुपये नकद।(मु0अ0सं0 172/26 धारा 318(4)/302(2)/317(2)/3(5) बीएनएस से सम्बन्धित)

✔️ 05 रियाल विदेशी मुद्रा।

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0स0 172/26 धारा 318(4)/302(2)/317(2)/3(5) बीएनएस थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह, थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 कामिल चौधरी, थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

*3.* हे0का0 207 अमित कुमार, थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

*4.* का0 1251 अंकित नागर, थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 1226 शिवम कुमार, थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 144 सचिन कुमार, थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

*7.* म0का0 723 जिम्पी यादव, थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।

You may have missed

Share