October 9, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र मे निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का हुआ आयोजन, शिविर मे सैकड़ो लोगो का निशुल्क किया गया स्वास्थ्य परीक्षण, गंभीर रोगों के इलाज के लिए हायर सेंटर इलाज के लिए किया रेफर.!

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तराखंड द्वारा आज पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर जनपद हरिद्वार के ग्राम नियामतपुर, लक्सर (खानपुर विधानसभा) में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस सेवा अभियान में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किए गए, आवश्यक जांचें कराई गईं तथा सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

चिकित्सकीय जांच के दौरान आठ गंभीर मरीजों को आगे के विशेष उपचार एवं निःशुल्क ऑपरेशन के लिए अस्पताल रेफर किया गया। इन मरीजों के लिए देहरादून से अस्पताल की एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है, जो उन्हें अस्पताल ले जाकर उपचार पूर्ण होने के उपरांत सुरक्षित उनके घर तक भी पहुंचाएगी।

यह समस्त चिकित्सा एवं परिवहन सुविधा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।

कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश एवं जिला हरिद्वार की समस्त टीम उपस्थित रही। चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं में डॉ. विनेश कुमार तथा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार सहित सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

उत्तराखंड LJPR के समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से श्रद्धांजलि*

रामविलास पासवान का सम्पूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहा। उनकी पुण्यतिथि पर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तराखंड भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा एवं समाज कल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

You may have missed

Share