-बदरीनाथ उप चुनाव की मतगणना के लिए लगेंगी 14 टेबल
-प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, गणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर रहेंगे तैनात
गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 13 जुलाई को होगी। निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना के लिए गुरूवार को जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में पहल रेंडमाइजेशन कर कार्मिकों की तैनाती की गई।
मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। पहले रेंडमाइजेशन में रिजर्व सहित 17 मतगणना सुपरवाइजर, 18 मतगणना सहायक और 22 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए। इसी तरह पोस्टल बैलेट की गणना के सात टेबल लगाई जाएंगी। पोस्टल बैलेट के लिए रिजर्व सहित नौ मतगणना सुपरवाइजर, 17 मतगणना सहायक और नौ माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए। मतगणना के लिए छह जुलाई को सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे रेंडमाइजेशन में कार्मिकों की टीम बनाई जाएगी और तीसरे रेंडमाइजेशन में कार्मिकों को टेबल आवंटित की जाएगी। रेंडमाइजेशन के दौरान अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, रिटर्निंग ऑफिसर आरके पांडेय, सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक कुलदीप गैरोला, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत मौर्य आदि मौजूद थे।

More Stories
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!