गोपेश्वर (चमोली)। चमोली कस्बे में स्थित नमामि गंगे के ट्रीटमेंट प्लांट में हुए हादसे के पीड़ित परिवारों ने सोमवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन कर हादसे में मारे गये पीड़ित परिवारों को एक साल गुजरने के बाद भी मुआवजा न दिये जाने को विरोध में प्रदर्शन किया। तथा एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
गौरतलब है कि बीते वर्ष 19 जुलाई को चमोली कस्बे में नमामि गंगे के सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट दौड़ने से 16 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें से अधिकांश लोग गरीब परिवारों के थे तत्समय सरकार और प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को सहयोग का भरोसा दिलाया था लेकिन पीड़ित परिवारों का आरोप है कि अभी तक उन्हें किसी प्रकार की सहायता नहीं दी गई है जिससे पीड़ित परिवार आर्थिक परेशानी से जुझ रहे है। जिसको लेकर सोमवार को पीड़ित परिवारों ने गोपेश्वर में प्रदर्शन किया।
हरमनी की प्रधान सुनीता देवी का कहना है कि सरकार और प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया था लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक पीड़ित परिवारों को समुचित मुआवजा नहीं मिल पाया है और न ही उन्हें किसी प्रकार से नौकरी मिली है ऐसे में पीड़ित परिवारों के सामने आर्थिकी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अभी तक घटना के आरोपी की कोई गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से घटना के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों को पीड़ित परिवारों के समर्थन में आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। इस मौके पर देवेंद्र फरस्वाण, भगत कनियाल, अब्बल सिंह, मनमोहन ओली, मदन आर्य आदि मौजूद थे।

More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !