-57 सदस्यीय दल ने सीमा क्षेत्र से एकत्रित किया 72 किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट
-पहली बार सीमा क्षेत्र की चौकियों में चलाया गया सफाई अभियान’
गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ नगर पंचायत की ओर से सोमवार को भारत तिब्बत सीमा क्षेत्र की चौकियों और देवताल के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पंचायत के 57 सदस्यीय दल ने 72 किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित किया। जिसे निस्तारण के लिए बदरीनाथ धाम के कूड़ा निस्तारण केंद्र में लाया गया।
बदरीनाथ के साथ ही माणा गांव की सफाई का जिम्मा संभाले हुए बदरीनाथ नगर पंचायत ने पहली बार भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र की चौकियों के साथ ही देवताल में सघन सफाई अभियान चलाया। यहां नगर पंचायत की ओर से प्लास्टिक वेस्ट के साथ ही कैन वेस्टर को एकत्रित कर निस्तारित किया गया। टीम ने क्षेत्र से 72 किलोग्राम अजैविक कचरे को एकत्रित किया। नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि सीमा क्षेत्र में पहली बार सफाई अभियान चलाया गया है। भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर सीमा क्षेत्र में पुनः सफाई अभियान चलाया जाएगा। बताया कि बदरीनाथ धाम और माणा गांव में पंचायत को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए पंचायत की ओर से कार्य किया जा रहा है।

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!