देवाल/थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली सिंचाई विभाग में वित्तीय अनियमिताओं के आरोप लगाते हुए सोमवार ठेकेदार संघ ने सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज का पुतला फूंकते हुए एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजकर वित्तीय अनियमिताओं की एसआईटी जांच की मांग की है।
ठेकेदार संघ के देवी जोशी, देवा नेगी, महावीर बिष्ट का कहना है कि वर्तमान समय में सिंचाई विभाग थराली में प्रभारी अधिशासी अभियंता है वे 2014 से यहां पर सहायक अभियंता के पद पर तैनात है और उन्हें को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनका आरोप है कि जब से उनके पास यह पद है तब से लगातार वित्तीय अनियमिताऐं सामने आ रही है। ठेकेदारों का शोषण किया जा रहा है। पूर्व में भी कई बार मंत्री से लेकर शासन स्तर पर पत्राचार किया जा चुका है लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि सिंचाई विभाग की वित्तीय अनियमिताओं की एसआईटी जांच की जाए तथा सिंचाई विभाग में स्थायी अधिशासी अभियंता की तैनाती की जाए। ज्ञापन देने वालों और पुतला दहन करने वालों में देवी जोशी, देवा नेगी, महावीर सिंह, किशोर कुमार, तेजपाल सिंह, हरीश कुनियाल, भवानी दत्त जोशी आदि शामिल थे।

More Stories
दीपक सैनी ने संभाला देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार,जिले मे विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प.!
मुख्यमंत्री धामी और सतपाल महाराज ने योगी आदित्यनाथ से क़ी मुलाक़ात,उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों से जुड़े विवादों का हुआ निस्तारण. !
विकास के दावों के बीच समस्याओं से जूझता देवबंद, जाम से जलभराव तक जनता बेहाल* टूटी सड़कें, अधूरी सर्विस रोड, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और बेरोजगारी बने बड़े सवाल