
दिनांक 24/25-07-2024 की रात्रि में 112 कन्ट्रोल के माध्यम से कोतवाली डोईवाला पर सूचना प्राप्त हुयी थी कि थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत गुरूद्वारा के पास नकरौन्दा मे रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति ट्रेन कटकर रेलवे ट्रेक पर गिरा हुआ है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा तो पाया कि रेलवे ट्रेक पर एक अज्ञात व्यक्ति (पुरुष) उम्र लगभग 28 वर्ष अचेत अवस्था मे पडा था, प्रथम दृष्टया उक्त व्यक्ति का ट्रेन की चपेट मे आने के कारण मुत्यु होना प्रतीत हुआ। अज्ञात पुरुष के शव की तलाशी में उसकी पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु आसपास के लोगों में व विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया परन्तु मृतक के सम्बन्ध मे कोई लाभप्रद जानकारी नहीं हो पाई। उक्त अज्ञात शव का पंचायतनामा भरने के उपरान्त शव को दून अस्पताल मोर्चरी मे शिनाख्त हेतु नियमानुसार 72 घंटे तक रखा गया था।
डोईवाला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमो से व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने के उपरान्त भी शव की शिनाख्त नही होने तथा निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के दृष्टिगत डोईवाला पुलिस द्वारा दिनाक: 28-07-2024 को मृतक का सम्बन्ध हिन्दु धर्म से होने के कारण पूर्ण हिन्दू विधि-विधान के अनुसार शव का दाह-संस्कार लक्खीबाग शमशान घाट पर किया गया।
अज्ञात मृतक के परिजनो की तलाश की जा रही है।

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!