
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में कांवड़ मेले के दौरान सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था उक्त क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा दिनांक 28/07/2024 को नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्रलोक तिराहा के पास से चैकिंग के दौरान दो आरोपियों 1.साहिब पुत्र छन्गा खान निवासी ग्राम गुल्डिया थाना मीरगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश 2.फईम वारसी पुत्र लईक खान निवासी कटघर थाना किला जिला बरेली उत्तर प्रदेश को 151.42 ग्राम अवैध स्मैक मय एक अदद मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट के साथ धर दबोचा।
आरोपियों के विरुद्ध थाना सिडकुल पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता आरोपी*
1.साहिब पुत्र छन्गा खा निवासी ग्राम गुल्ड़िया थाना मीरगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश ।
2.फईम वारसी पुत्र लईक खान निवासी कटघर थाना किला जिला बरेली उत्तर प्रदेश ।
आरोपियों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है
*बरामदगी*
1. 151.42 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
2. दो अदद मोबाइल फोन।
3. एक अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू
4. एक अदद मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट।
*पुलिस टीम*
1 .उप निरीक्षक संदीप चौहान
2.अ0उप निरी0 संजय चौहान
3. हेड कांस्टे0 101 सुनील सैनी
4. कांस्टे0 1093 अनिल कंडारी
*ANTF टीम*
1.प्रभारी निरीक्षक ए एन टी एफ नरेंद्र बिष्ट
2. उप निरीक्षक रणजीत तोमर ए एन टी एफ
3. हेड कांस्टेबल राजवर्धन ए एन टी एफ
4. हेड कांस्टेबल मुकेश ए एन टी एफ
5. हेड कांस्टेबल सुनील ए एन टी एफ
6. कांस्टेबल सत्येंद्र चौधरी ए एन टी एफ

More Stories
धर्म नगरी मे अधर्म का दिखा खौफनाक मंज़र,कलयुगी बेटे ने नशे मे माँ को मारी गोली, घायल माँ एम्स ऋषिकेश मे लड़ रही मौत से लड़ाई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जाँच पड़ताल की शुरू.!
पटेलनगर क्षेत्र में हुई स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
रिया थापा को न्याय दिलाने की मांग पहुंची मोथरोवाला, क्षेत्र के लोगो ने निकाला कैंडल मार्च