भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा.नरेश बंसल ने उत्तराखण्ड विधानसभा में पारित समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा स्वीकृति प्रदान करने पर हर्ष जताया है ।
डा. नरेश बंसल ने कहा यह संकल्प शील मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की संकल्प से सिद्धि है कि हमारी सरकार उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता(UCC) को लागू करेगी।
भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, उसे करके दिखाती है। विधानसभा चुनाव में हमारे द्वारा प्रदेश की जनता से वादा किया गया था कि समान नागरिक संहिता(UCC) को लागू करेगे आज वो हो गया है ।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए हर्ष का विषय है कि माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा उत्तराखण्ड विधानसभा में पारित समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को स्वीकृति प्रदान की है। देवभूमि उत्तराखंड #UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक लागू होने से अब सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलेंगे।भारत एक लोकतांत्रिक देश है तथा सभी के लिए समान कानून होने चाहिए।
डा. नरेश बंसल ने इस विधेयक को मंजूरी देने के लिए महामहिम राष्ट्रपति जी का आभार व्यक्त किए है व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी व प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई दी है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक