
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
बुधवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष संजय सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, संजय सिंह राजा गार्डन जगजीतपुर के निवासी थे। आज सुबह जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहारनपुर से एक शादी से परिवार सहित लौट रहे थे धनौरी रोड पर जैसे ही उनकी कार बेगमपुर पुल के पास पहुंची सामने से आ रहे एक डंपर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें संजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी व बेटी बुरी तरह से घायल हो गई है। जिन्हें बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद से डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। संजय सिंह की मौत की खबर मिलने पर जिला भाजपा में शोक की लहर छा गई। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नगर विधायक मदन कौशिक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

More Stories
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी,कपाट खुलने के अवसर पर पूर्ण विधि-विधान से की बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना !
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ “पटवारी” को किया गिरफ्तार,पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों को अवैध स्मैक की बरामद, पकड़ा गया आरोपी युवाओं की नसो मे घोल रहा था नशे का ज़हर !
उप राष्टपति के आने से तुरंत पहले एसएसपी देहरादून ने किये बंपर ताबदले !