
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला 2027 के द्वारा हर की पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप घाटो पर पैदल भ्रमण कर आगमन एवं निकासी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। जिससे आगामी कुंभ मेला 2027 के दृष्टिगत भीड़ नियन्त्रण एवं आपात स्थिति के लिए सुदृढ़ कार्य योजना बनाई जा सके। इसके साथ हर की पैड़ी के नजदीक पन्तद्वीप, कांगड़ा ,सोल क्षेत्रों में बनने वाले होल्डअप की भूमि का निरीक्षण किया गया । ताकि कुंभ मे आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्नान घाटों तक सुगम आगमन तथा स्नान के बाद सुरक्षित वापसी कराईं जा सके । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला द्वारा निर्देशित किया गया कि कुंभ मेला पैदल यात्री यातायात प्लान एवं भीड़ नियन्त्रण/आपात योजना तैयार करें इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री बिपेंद्र सिंह तथा यातायात निरीक्षक कुंभ हितेश कुमार मौजूद रहे


More Stories
एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख, नानकमत्ता पुलिस ने करीब 39 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व मोटर साइकिल की बरामद.!
देहरादून की रायपुर पुलिस ने कुछ घंटो मे ही कर दिया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पुलिस की चुस्ती के चलते 12 घंटे भी नहीं ले पाए चैन की सांस, तनख्वाह के विवाद के चलते आरोपी ने कर दीं थी महिला की हत्या, पुलिस ने हत्या के आरोप मे घर के नौकर को गिरफ्तार कर भेजा जेल.!
केंद्र सरकार के निर्देश पर कामगार महिलाओ की कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर हुई अहम बैठक,