
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05-09-2026 को केन्द्रीय विद्यालय मोहकमपुर के सामने फ्लाइओवर के नीचे से चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त मनोज कुमार मिश्रा पुत्र स्व० श्री भोलेश्वर दत्त मिश्रा को 7.50 ग्राम स्मैक व घटना मे प्रयुक्त एक अदद स्कूटी संख्या UK08AL- 3259 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0-370/ 26 , धारा- 8/21/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1- मनोज कुमार मिश्रा पुत्र स्व० श्री भोलेश्वर दत्त मिश्रा निवासी एच0एन0 120 मोहल्ला डांट मंडी ज्वालापुर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 52 वर्ष l
*बरामदगी :-*
1- 7.50 ग्राम स्मैक *(अनुमानित मूल्य 02 लाख रुपये से अधिक)*
2- तस्करी मे प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK08AL-3259
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 गिरीश चंद्र बडोनी, चौकी प्रभारी जोगीवाला, थाना नेहरू कॉलोनी
2- का0 विपिन सेमवाल
3- कां0 प्रदीप सिंह बिष्ट
4- कां0 नरेंद्र सिंह रावत

More Stories
SSP हरिद्वार के नेतृत्व मे मंगलौर पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा,करीब ₹80 लाख से अधिक के साइबर फ्रॉड में एक आरोपी को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी लॉटरी लगने का झांसा देकर लोगों को बनाता था साइबर ठगी का शिकार. !
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में देहरादून पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, जनसुनवाई में 25 से अधिक मामले प्राप्त, अधिकांश घरेलू हिंसा से संबंधित; पुलिस एवं संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश* *महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने का किया आह्वान*
बदरीनाथ से देहरादून आ रहा ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दुर्घटना मे चालक सहित 6 यात्रियों क़ी मौत, चेतावनी के बाद भी जबरदस्ती भारी थी हेलीकाप्टर ने उड़ान,